राजस्थान के इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान के इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather :  राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में  वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर शनिवार को भी रहा। चूरू सहित तीन जिलों में दोपहर बाद मौसम बदला। ओले गिरने के साथ बारिश भी हुई।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बरसात के बाद तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई, जिससे रात में हल्की सर्दी रही। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक,  प्रदेश में आज से तीन दिन मौसम साफ रहेगा, जबकि अक्टूबर के अंत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने और उसके असर से प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट है।

शनिवार दोपहर बाद उत्तरी राजस्थान के मौसम में बदलाव हुआ। चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में बादल छाए और हवा चली। चूरू में बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। 

मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में मौसम साफ रहने ​का अनुमान जताया है। अगले तीन-चार दिन कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News