हरियाणा के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरे ओले, 15 जिलों में अब भी अलर्ट !

 | 
 हरियाणा के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरे ओले, 15 जिलों में अब भी अलर्ट !

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, आइए जानते है ताजा विभागीय रिपोर्ट के अनुसार मौसम में क्या बदलाव हुआ है। हरियाणा में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला जिससे हांसी में हल्की बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक, नारनौल, रेवाड़ी, सोनीपत, फतेहाबाद और पानीपत में आंधी-तूफान शुरू हो गया। भिवानी के सिवानी में धूल का बवंडर दिख रहा होई।

मौसम विभाग के अनुसार सोनीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हांसी, रेवाड़ी, झज्जर और सिरसा में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शाम पौने 6 बजे तक 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather

इन जिलों में हुई बारिश…

सोमवार सुबह सोनीपत में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। ग्रामीण एरिया में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही गुरुग्राम में भी तेज बारिश हुई। दोपहर होते- होते फतेहाबाद, रेवाड़ी, झज्जर और सिरसा के डबवाली में बारिश हुई। Haryana Weather

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात (नूंह), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में आंधी का अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather

5 जिलों में आंधी

सुबह बारिश के बाद दोपहर बाद सोनीपत में आंधी शुरू हो गई। हांसी में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इसके साथ ही भिवानी के सिवानी में धूल भरा बवंडर चला। नारनौल, रेवाड़ी, हिसार, रोहतक, सिरसा, पानीपत में भी धूलभरी आंधी चल रही है। Haryana Weather

बारिश की संभावना

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम का अलर्ट जारी किया। Haryana Weather अगले 3 घंटे के लिए जारी इस अलर्ट के मुताबिक हांसी, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News