हरियाणा में बारिश के साथ गिरे ओले, IMD ने कई जिलों में दी मौसम बिगड़ने की चेतावनी !

 | 
हरियाणा में बारिश के साथ गिरे ओले, IMD ने कई जिलों में दी मौसम बिगड़ने की चेतावनी !

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम करवट ले चुका है। आज प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। आज मंगलवार को दोपहर में हरियाणा में अचानक मौसम बदला जिससे भिवानी, रेवाड़ी, हांसी और महेंद्रगढ़ में बारिश हुई और सिरसा जिले के डबवाली, फतेहाबाद जिले के टोहाना और चरखीदादरी में ओले गिरे। इस दौरान तेज हवा भी चली। 

जानकारी के अनुसार आज के लिए मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया था। मगर, बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे दी। Haryana Weather

IMD के चंडीगढ़ केंद्र की ओर से शाम को जारी अपडेट के अनुसार, आज यानि 9 जून को हिसार और भिवानी में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने वाली है। इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, मेवात और पलवल में तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। Haryana Weather

10 और 11 जून के लिए कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने वाली हैं। साथ ही चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर सहित कई अन्य जिलों में तेज हवाएं चलने के आसार है। Haryana Weather

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 जून को हिसार और भिवानी में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि के आसार है। इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, मेवात और पलवल में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक हो सकती है। Haryana Weather

11 और 12 जून को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 11 से 14 जून के दौरान कई क्षेत्रों में धूलभरी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News