हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले ! देखें 12 अक्टूबर तक कहां-कहां अलर्ट ?

 | 
हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले ! देखें 12 अक्टूबर तक कहां-कहां अलर्ट ?

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का रुख काफी बदला हुआ है। आज बुधवार दोपहर बाद प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के पंचकूला में तेज बारिश हुई है इसके साथ ही ओलावृष्टि देखने को मिली है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात भी यहां ओले पड़े थे। अंबाला, यमुनानगर में भी घटा छाई हुई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 12 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक, इस दौरान दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे। Haryana Weather

नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक IMD ने आज पूरे दिन अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के अलर्ट से मंडियों में पड़ी फसल को लेकर किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। Haryana Weather

आने वाले समय के लिए इन जिलों में यलो अलर्ट

पंचकूला ,अंबाला, फतेहाबाद, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, सिरसा, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखीदादरी, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, पलवल,  नूंह, रेवाड़ी, गुरुग्राम

यलो अलर्ट : अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद। Haryana Weather

ग्रीन जोन : सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, भिवानी, रोहतक, चरखीदादरी, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह और पलवल।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News