हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले ! देखें 12 अक्टूबर तक की मौसम रिपोर्ट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले ! देखें 12 अक्टूबर तक की मौसम रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather, चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, जिससे कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में मंगलवार देर रात को पंचकूला-यमुनानगर समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिली है और इसके साथ ही पंचकूला में ओले भी गिरे। 

पानीपत-सोनीपत में तेज हवा चली। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इनके असर से 7 से 12 अक्टूबर तक तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। Haryana Weather

इससे पहले मंगलवार को दिन का औसत तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस कमी हो गया। हिसार में यह सबसे अधिक 38.1, नारनौल-चरखी दादरी में 38, व भिवानी में 37 डिग्री दर्ज किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News