राजस्थान के इन जिलों में तूफानी बारिश के साथ गिरे ओले, जाने मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट

 | 
राजस्थान के इन जिलों में तूफानी बारिश के साथ गिरे ओले, जाने मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather :  राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में बरसात हुई। बीकानेर के लूणकरणसर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसके साथ ही लूणकरणसर के चक 263 आरडी में एक मकान पर बिजली गिरी, जिससे लाइट फिटिंग और टाइलें क्षतिग्रस्त हो गई।

विभाग ने बताया की जैसलमेर में भी रविवार शाम को 7 बजे मौसम बदला और नहरी इलाके के 192 आरडी एसबीएस में तेज बारिश हुई और ओले गिरे।  इसके अलावा श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ के एरिया में 20MM तक बरसात हुई। बारिश से मौसम में ठंडक हो गई। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने 13 से 15 अक्टूबर तक इन जिलों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताते हुए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 13 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और चूरू जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News