हरियाणा के कई जिलों में बरसात, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 14 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट !
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज अब परी तरह से बदल गया है। देश में गुरुवार को केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है, वहीं हरियाणा प्रदेश में आंधी-बारिश देखने को मिली।
आज पश्चिमी विक्षोभ के कारण दोपहर में फरीदाबाद, फतेहाबाद, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी और कैथल में बारिश हुई। गुरुग्राम में तेज आंधी आ गई। शाम को भिवानी और नारनौल में बारिश शुरू हो गई। Haryana Weather
मौसम विभाग ने शाम सवा 5 बजे अपडेट जारी किया। इसमें अगले तीन घंटों में दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला में 50-60 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के लिए कहा है। बादल गरजने और ओले गिरने की भी संभावना है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार इनके अलावा सिरसा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और पंचकूला में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। हिसार में शाम छह बजे आसमान में धूल ही धूल छा गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। Haryana Weather
आज प्रदेश के इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट
फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद Haryana Weather
येलो अलर्ट
सिरसा, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला।
बारिश के ज्यादा चांस- एक्सपर्ट
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ 2 जून को तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 2 जून रात्रि से 6 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। Haryana Weather
इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
