हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि ! हिसार समेत 12 जिलों में IMD की चेतावनी

 | 

Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है हाल ही में मौसम ने कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी से जूझ हरियाणा में आज अचानक मौसम बदला और 3 जिलों में रेवाड़ी, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश-आंधी के साथ ओले। 

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जांडवाला बांगर गांव में तूफान के चलते मोबाइल टावर ही बीच से टूट कर नीचे की ओर लटक गया। इस तूफान में दुकानों मकानों के आगे लगे शेड भी हवा में उड़कर बिखर गए। Haryana Weather

मौसम विभाग ने शाम को सिरसा, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, चरखीदादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद जैसे जिलों में तेज धूल भरी हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। Haryana Weather

आज दिन में नौ तपा का असर देखने को मिले। भीषण गर्मी में भी कई शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलरों से गरम पानी निकल रहा है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 28.05.2026 @ सांय 6.45 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी ,  जिलों में तेज धूल भरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित

राजस्थान की सीमा से सटे नाथुसरी चोपटा क्षेत्र में भारी आंधी-तूफान ने तबाही मचाई है, वहीं दूसरी तरफ रेवाड़ी में बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

तूफान का कहर

आज सिरसा जिले के नाथुसरी चोपटा क्षेत्र के कागदाना, कुम्हारिया, रामपुरा ढिल्लों, चाहरवाला और जोगीवाला सहित कई गांवों में अचानक बारिश हुई। इस बारिश ने भयंकर तूफान का रूप ले लिया। रामपुरा ढिल्लों के आसपास ओलावृष्टि भी हुई। Haryana Weather

तूफान इतना तेज था की कई ग्रामीणों के मकानों की छतें उड़ गईं और खिड़कियों व सौर ऊर्जा के शीशे टूट गए। कुम्हारिया रोड पर पेड़ उखड़ कर गिर गए। कागदाना से खेड़ी जाने वाली बिजली की छोटी-बड़ी लाइनों के खंभे टूटने से पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। Haryana Weather

तूफान के कारण पहले से बिजाई की गई नरमा और कपास की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News