हरियाणा के कई जिलों में आज ओलावृष्टि की चेतावनी ! देखें आज कहां-कहां होगी तूफ़ानी बारिश ?
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से आज बदला हुआ रहने वाला है। हरियाणा में मौसम को लेकर IMD चंडीगढ़ ने 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में ओलावृष्टि का अलर्ट है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कैथल, करनाल, पानीपत और जींद समेत अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर तक असर रह सकता है, जबकि 17 अक्टूबर से मौसम सही होने की संभावना है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में 14 और 15 अक्टूबर को मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ओले गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।
बारिश और अंधड़ के आसार
कैथल, करनाल, पानीपत और जींद में भी मौसम का असर दिखाई देगा। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेगी। Haryana Weather
बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट बताया है।
मौसम का असर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। इसके बाद 17 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने के आसार हैं। Haryana Weather
किसानों को सलाह
किसानों को खेतों और मंडियों में रखी फसल की सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। कटाई के बाद खेतों में रखी उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें और संभव हो तो उसे ढककर रखें। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।