राजस्थान में 3 दिन आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी ! देखें नई मौसम रिपोर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आज से एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होने वाला है, जिससे 16 अक्टूबर तक राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि का अलर्ट हैं।
आज 14 अक्टूबर को मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। साथ ही यहां फसलों के नुकसान की आशंका जताई है। Rajasthan Weather
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक के अनुसार- आज राज्य के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इस सिस्टम के असर से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और इनके आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिर सकते है। Rajasthan Weather
सिस्टम का असर
नए वेदर सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में 16 अक्टूबर तक मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इन एरिया में भी 15 अक्टूबर को कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। Rajasthan Weather
अक्टूबर में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने जयपुर में 15 अक्टूबर को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
आगे कैसा रहेगा मौसम…
14 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
बारिश का यलो अलर्ट
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं
15 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
बारिश का यलो अलर्ट
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा
16 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
बारिश का यलो अलर्ट
सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, धौलपुर, भरतपुर