पंजाब में आज भारी बारिश के साथ गिरेंगे ओले ! मौसम विभाग का रेड अलर्ट

 | 

Udaipur Times, Punjab Weather News : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज 29 मई को मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है साथ ही ओले भी गिर सकते हैं और कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।

70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रह सकती है। Punjab Weather News

गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तेज आंधी, बिजली गिरने के साथ ही ओले गिरने की संभावना है।

मौसम की स्थिति बनी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के कई और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 2 से 3 दिनों में मानसून और आगे बढ़ सकता है। इसके चलते देश के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है। Punjab Weather News

पाकिस्तान की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ रहा है। इसके अलावा पंजाब के ऊपर बना मौसम सिस्टम अब उत्तर प्रदेश की तरफ चला गया है। इसी वजह से पंजाब समेत आसपास के इलाकों में मौसम बदल रहा है और बारिश, आंधी व तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। Punjab Weather News

तापमान गिरेगा

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज और 30 मई को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 31 तारीख को कुछ ही स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है। Punjab Weather News

तीन दिन का मौसम

30 मई को कैसा रहेगा मौसम : पठानकोट, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने वाली है। 

गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और बठिंडा में भी कई स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। Punjab Weather News

तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

31 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। Punjab Weather News

1 मई को कैसा रहेगा मौसम : किसी तरह कोई अलर्ट नहीं है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News