राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 | 
राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश और ओले गिर रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश में  वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कल रविवार को जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बारां, अजमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। इसके साथ ही जयपुर और अजमेर में ओले भी गिरे। इससे रात के साथ ही दिन में भी हल्की सर्दी महसूस हुई।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में एक बार फिर अगले तीन-चार दिन मौसम ड्राई रहने और 22-23 अक्टूबर को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटे के दौरान सवाई माधोपुर, बारां में रविवार सुबह तेज हवा चली और बारिश के साथ ओले गिरे। दोपहर बाद टोंक, अजमेर, जोधपुर, नागौर और जयपुर में भी मौसम में बदलाव हुआ। यहां बादल छाए और कहीं-कहीं बारिश और बूंदाबांदी हुई। अजमेर, टोंक में देर शाम बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरे।

रविवार को अलवर में अधिकतम तापमान 31.8, हनुमानगढ़ में 31.2, करौली, झुंझुनूं में 32.4, सीकर में 32, पिलानी में 33 और अजमेर में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

मौसम विज्ञान के मुताबिक, सोमवार से अगले तीन-चार दिन प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप रहेगी।

22-23 अक्टूबर से राज्य में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है, जिसके असर से मौसम में एक बार फिर से बदलाव हो सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News