हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि ! 15 जिलों में अलर्ट, अगले 3 दिन मौसम रहेगा खराब

 | 
हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि ! 15 जिलों में अलर्ट, अगले 3 दिन मौसम रहेगा खराब

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज गुरुवार को दोपहर बाद से हरियाणा के हिसार- सिरसा में बारिश शुरू हो गई। ग्रामीण इलाकों में भी तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सिरसा में तेज बारिश के साथ कई जगह जकर ओलावृष्टि हुई है। हाल ही में मौसम विभाग ने 15 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। अगले तीन दिन तक लगातार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से भीषण गर्मी और लू से भी राहत मिली है। प्रदेश में 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (आंधी) चलने की भी संभावना है। Haryana Weather

आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में धूलभरी आंधी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी है। Haryana Weather

एक्सपर्ट बोले-

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में मौसम 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। इससे 18 जून की रात से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। Haryana Weather

इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 व 23 जून के दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, मगर रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 19 जून को पश्चिमी और मध्य हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी समेत कई जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। Haryana Weather इसके अलावा 20 जून को उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में यलो अलर्ट का असर रहेगा। 21 जून को उत्तरी हरियाणा के सीमित हिस्सों में गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News