हज यात्रियों का कुर्रा (लाॅटरी) 11 को
इस बार हज के लिए प्रदेश से 8241 लोगो ने आवेदन किया इनमें 580 आवेदन 70 साल से ज्यादा उम्र के और 30 गैर मेहरम श्रेणी से है। दोनो रिजर्व केटेगरी में रखे गए है जो बिना लाॅटरी हज पर जायेगे। 7631 लोग लाॅटरी में शामिल होगे। लाॅटरी में नम्बर आने पर उनका चयन होगा बाकी लोगो को वेटिंग लिस्ट में रखा जाएगा।
उदयपुर 9 जनवरी 2020 । राजस्थान स्टेट हज कमेटी के जिला संयोजक जहीरूद्धीन सक्का ने बताया कि इस बार हज पर जाने वाले यात्रियो को कुर्रा (लाॅटरी) हज कमेटी के सहयोग से सह राज्य हज कमेटी 11 जनवरी को सचिवालय, जयपुर में निकालेगी।
लाॅटरी में 5400 लोगो का चयन किया जायेगा। बाकी आवेदक वेटिंग लिस्ट में होगे जो अतिरिक्त सीटे मिलने पर वरीयता के आधार पर यह वेटिंग क्लियर होगी।
इस बार हज के लिए प्रदेश से 8241 लोगो ने आवेदन किया इनमें 580 आवेदन 70 साल से ज्यादा उम्र के और 30 गैर मेहरम श्रेणी से है। दोनो रिजर्व केटेगरी में रखे गए है जो बिना लाॅटरी हज पर जायेगे।
7631 लोग लाॅटरी में शामिल होगे। लाॅटरी में नम्बर आने पर उनका चयन होगा बाकी लोगो को वेटिंग लिस्ट में रखा जाएगा।
