हज यात्रियों ने लिया प्रशिक्षण
इस्लाम के सबसे पवित्र माने जाने वाले तीर्थ 'हज' की तैयारियां शुरू हो गई है, जिसके चलते आज शहर के अलीपुरा मस्जिद में तीर्थ यात्रियों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें यात्रा सम्बंधित सारी जानकारियां समाज के अनुभवी हाजी सुल्तान बैग मिर्जा ने दी।
इस्लाम के सबसे पवित्र माने जाने वाले तीर्थ ‘हज’ की तैयारियां शुरू हो गई है, जिसके चलते आज शहर के अलीपुरा मस्जिद में तीर्थ यात्रियों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें यात्रा सम्बंधित सारी जानकारियां समाज के अनुभवी हाजी सुल्तान बैग मिर्जा ने दी। हाजी सुल्तान बैग ने बताया कि, वर्ष में एक बार होने वाली इस 40 दिन की यात्रा में उदयपुर जिले से 120 यात्री शरीक होने जा रहे है, जो 25 सितम्बर से 9 अक्टूबर के बीच यहाँ से रवाना होंगे। हज पर जाने वाले यात्रीयों को पहले उदयपुर से जयपुर जाना होगा, जहाँ से वे आगे का सफ़र तय करेंगे।
हज यात्रा का सारा कार्य सेंटर हज कमिटी ऑफ़ इंडिया, मुंबई के निर्देशानुसार किया जाता है, प्रत्येक वर्ष साऊदी अरब सरकार द्वारा यात्रियों का एक कोटा निर्धारित किया जाता है, उसी को लेकर हर देश के यात्रियों की संख्या भी निर्धारित की जाती है। भारत से हज पर जाने वाले यात्रियों की संख्या करीब 1 लाख 35 हजार है।

