हाजी नुर मोेहम्मद फाउंडेशन ने सम्मानित किया उदयपुर की मुस्लिम प्रतिभाओं को
37 प्रतिभाओं का किया सम्मान
उदयपुर में मुस्लिम समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया जो उदयपुर शहर से अपनी पहचान रखते है। मुस्लिम समाज के हुनर को दिखाने के लिए हाजी नुर मोहम्मद खातुन बेगम फाउंडेशन ने पहला मुस्लिम अवार्ड आयोजित किया। जिसमें उदयपुर शहर की 37 काबिल लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित 37 लोगों में अपनी पहचान रखने वाले प्रतिभागियों को शिक्षा, स्पोट्स, सामाजिक क्षेत्र लाइफ टाइम अवार्ड आदि से नवाज़ा गया।
हाजी नुर मोहम्मद खातुन बेगम फाउंडेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर उदयपुर जिला कलेक्टर ओर एसपी राजीव पचार रहे। यह अवार्ड सज्जनगढ़ के पास स्थित जसता होटल में आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने सभी 37 काबिल लोगों को मूमेन्टों देकर सम्मानित किया। वहीं चेतन देवड़ा ने सभी सम्मानित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि हर समाज में अच्छा काम करने वाले लोग होते है बस उन्हें उभारने और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है।
