हज प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 को
पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों की सुविधाए सुरक्षा एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए राजस्थान स्टेट हज कमेटीए जयपुर के निर्देशन में आवश्यक टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार 9 अगस्त को सुबह 10ः00 से सायं 5ः00 बजे तक विजडम होम सीनियर सेकेण्डरी स्कूल गांधीनगर मुल्लातलाई, उदयपुर में रखा गया है।
उदयपुर संभाग से वर्ष 2015.16 में उदयपुर, राजसमन्द, डंूगरपुर, बांसवाड़ा जिले के पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों की सुविधाए सुरक्षा एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए राजस्थान स्टेट हज कमेटीए जयपुर के निर्देशन में आवश्यक टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार 9 अगस्त को सुबह 10ः00 से सायं 5ः00 बजे तक विजडम होम सीनियर सेकेण्डरी स्कूल गांधीनगर मुल्लातलाई, उदयपुर में रखा गया है।
अल्पसंख्यक मामलात विभाग के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रफीक अहमद खान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया होंगे एवं अध्यक्षता जिला कलक्टर करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि विधायक उदयपुर ग्रामीण, फूलसिंह मीणा एवं महापौर चन्द्रसिंह कोठारीए हांेगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार प्रातः हजयात्रियों का पंजीकरण के साथ स्वागत किया जायेगा एवं मुख्य प्रशिक्षकों द्वारा हज यात्रियों को हज यात्रा के दरम्यान आने वाली कठिनाईयों के निराकरण के बारे में एवं आवश्यक दस्तावेज संधारण के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। साथ ही चिकित्सक दल द्वारा टीकाकरण करने के पश्चात् चिकित्सा प्रमाण.पत्र वितरित किये जावेगें। उदयपुर जिले के अलावा अन्य जिलों के हज यात्रियों का टीकाकरण सम्बन्धित जिले से ही होगा।