हाथ कागज उद्योग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर। खादी एवं ग्रामोद्योग आयेाग द्वारा शहर के युवाओं के लिये होटल सेवन स्क्वायर में आयोजित हाथ कागज उद्योग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह में भारत सरकार खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग नई दिल्ली से आये उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यनारायण शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कागज से विभिन्न प्रकार के उत्पाद लिफाफे, मिठाई बाॅक्स, बेकरी बाॅक्स, फाईल कवर, फोल्डर, डायरी आदि बनायी जा सकती है और भारत सरकार ने प्लास्टिक पर जो प्रतिबन्ध लगाया है उसके स्थान पर यह उद्योग काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयेाग के राज्य निदेशक ब्रदीलाल मीणा ने बताया कि इस उद्योग से घर में बेरोजगार बैठी महिलायें युवा दल का समूह बनाकर आयोग के पास आता है तो आयोग उस समूह को राष्ट्रीय स्तर के कागज उद्योग संस्थान में प्रशिक्षण दिला कर उनका सहयोग करेगा, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें।