हनीफ ने ग्रेनाइट पर उकेरा भारत

दिया साम्प्रदायिक सौहार्द्र का संदेश
 | 
कलाकार हनीफ ने इस सुंदर कलाकृति में भारत के चार प्रमुख धर्म हिन्दु, मुस्लिम, सिख व ईसाई का धर्म चिन्ह उकेर कर विविधता में एकता का परिचय दिया है। 

उदयपुर, 8 जनवरी 2020 । मार्बल पत्थर पर नक्काशी कर विशेष कलाकृति बनाने वाले कलाकार मोहम्मद हनीफ ने इस बार ग्रेनाइट पत्थर पर भारत का मानचित्र उकेर दिया साम्प्रदायिक सौहार्द्र का परिचय दिया है। 

कलाकार हनीफ ने इस सुंदर कलाकृति में भारत के चार प्रमुख धर्म हिन्दु, मुस्लिम, सिख व ईसाई का धर्म चिन्ह उकेर कर विविधता में एकता का परिचय दिया है। 

उन्होंने यह सुंदर कलाकृति टांकी व हथौड़े के माध्यम से तैयार कर कला का अद्भूत नमूना प्रस्तुत किया है। इसके साथ इस कलाकृति में हम सबका भारत महान भी उकेरा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News