कला आश्रम में हनुमान जयन्ती एवं चैत्र पूर्णिमा मनायी

उदयपुर 19 अप्रैल 2019 शुक्रवार को कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्टस्, उदयपुर में हनुमान जयन्ती (चैत्र पूर्णिमा) के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हनुमान जयन्ती कार्यक्रम की शुरूआत हनुमान जी एवं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। सभी ने हनुमान जी की आरती की एवं पुष्प अर्पित किए।

 | 

कार्यक्रम सर्वप्रथम ईश वन्दना के साथ काॅलेज की छात्राओं ने प्रारम्भ किया। कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम हनुमान चालीसा का पाठ व जाप किया गया। कार्यक्रम में लोक नृत्य कालबेलिया कालियो कूद……… एवं ओर रंग दे…… आदि गीतों पर काॅलेज की छात्राओं मितुला पाण्डे, प्रियंका बजाज, अनुशा शर्मा, तेजस्वीनी राणा, गितांजली राणा, दिया श्रीमाली, किंजल, दिलांशी ने चरी कत्थक नृत्य की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुतियां दी।

ताल धमाल सोलो कत्थक नृत्य पर छात्रा किंजल ने प्रस्तुति दी। ताल त्रीताल ड्यूट में सीनियर छात्रा तेजस्वीनी राणा एवं अनुशा शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी।ओपन ताल त्रिताल कत्थक नृत्य पर छात्रा मितुला पाण्डे, प्रियंका बजाज ने प्रस्तुति दी। जूनियर एकल लोक नृत्य (चरी व परात नृत्य) पर छात्रा उन्नति नाहर ने सुन्दर प्रस्तुति दी। ताल त्रिताल एकल कत्थक नृत्य पर छात्रा हिना दाउद ने अपनी प्रस्तुति दी। एकल कत्थक नृत्य पर छात्रा प्रिशा गांधी ने अपनी प्रस्तुति दी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

राग मालकोन्स गायन में छात्र मधुरम खत्री ने अपनी प्रस्तुति दी एवं तबले पर ताल सुरज गन्दर्भ ने दी। कार्यक्रम का संचालन कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्टस् की प्रिन्सीपल डाॅ. सरोज शर्मा ने किया। नृत्य के साथ संगीत संयोजन सूरज गन्धर्व ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News