दृष्टिहीन बच्चो संग बांटी होली की खुशियां

किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा अम्बामाता स्थित प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय के बच्चो के साथ होली का पर्व मनाया गया
 | 
दृष्टिहीन बच्चो संग बांटी होली की खुशियां

उदयपुर। किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा अम्बामाता स्थित प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय के बच्चो के साथ होली का पर्व मनाया गया।

ट्रस्ट के संस्थापक धीरेन्द्र सिंह सचान ने बताया कि इन दृष्टिहीन बच्चो की जीवन के अंधियारे में होली के रंग - बिरंगी रंगों को भरने का एक प्रयास ट्रस्ट द्वारा किया गया है। 

ट्रस्ट की अध्यक्ष मंजू सचान ने बच्चो को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने परिवारों से दूर रह रहे इन बच्चो को अपनो की कमी ना हो इसलिए ट्रस्ट के सदस्यों ने इनके साथ होली मनाई ओर इन्हें गुलाल, पिचकारी वितंरण कर मुंह भी मीठा करवाया।

इस दौरान रोहन सचान, रिया सचान, आर.सी. सोमानी, कमलेन्द्र सिंह पंवार, अख्तर सिद्दीकी, विश्वबंधु तिवारी, किशन सिंह लोदा, ज्योति लोट, रवि मल्होत्रा सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News