सुरा प्रेमियो की मौज

शहर के हाथीपोल चौराहा पर देखी गयी लाइन
 | 
लॉक डाउन वर्ज़न 3 में मदिरा बिक्री की मिली छूट 

उदयपुर 4 मई 2020 । वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लॉक डाउन के चलते कोई वर्ग सबसे ज़्यादा बैचैन हो रहा था तो वह वर्ग था सुरा प्रेमी वर्ग। आज जैसे ही लॉक डाउन वर्ज़न 3 में मदिरा बिक्री की छूट मिली वैसे ही मदिराप्रेमियो के सब्र का बाँध टूट गया। हाथीपोल स्थित देशी/ विदेशी शराब के ठेके पर आज ऐसा ही नज़ारा सामने आया। 

अनुशासन से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार करते सुराप्रेमी

जैसे ही मदिरा की दुकान खुली एकबारगी तो सुरापान के शौकीनों की भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन जल्द ही पुलिस ने स्थिति सँभालते हुए सभी मदिरा पान के शौकीनों को लाइन में लगवा दिया। अब लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का  इंतज़ार कर रहे है।      

कृपया प्रतीक्षा करे, आप कतार में है


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News