मेहनत और जज्बा ! 5 बार UPSC फेल होने के बाद छठे प्रयास में गाड़े झंडे, IAS अफसर बन रचा इतिहास

 | 

Success Story of IAS Priyanka Goyal: कहते है है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है जो लोग मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन सफलता अवश्य हासिल करते है। आज उसी मेहनत का अदाहरण हम आपके सामने लेकर आए है जिन्होंने अपनि कड़ी मेहनत से देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माने जाने वाली यूपीएससी को पास किया है। 

आज हम आपको ऐसी सफल IAS अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 5 बार फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी और अपनि कड़ी मेहनत से छठे प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर की। आइए जानते इनके बारे में...

IAS Priyanka Goyal

आज हम ऐसी ही उम्मीदवार IAS प्रियंका गोयल के बारे में बात कर रहे है जिन्होंने इस परीक्षा में 5 बार असफल होकर छठे प्रयास में IAS बनने का सपना आखिरकार पूरा कर ही लिया। Success Story

प्रियंका गोयल का जन्म दिल्ली में हुआ है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के केशव महाविद्यालय से ग्रेजुएशन के दौरान B.Com की डिग्री हासिल की है। उन्होंने ग्रेजुएशन के तुरंत बाद ही UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

IAS Priyanka Goyal

अपने छठे और अंतिम प्रयास में, यूपीएससी परीक्षा में 369वीं ऑल इंडिया रैंक के साथ सफलता प्राप्त की और IAS अफसर बन गईं। Success Story

प्रियंका ने अपने सपनों को कई मुश्किलों के बाद भी नहीं छोड़ा और अपने समर्पण और दृढ़ संकल्प के माध्यम से एक सिविल अफसर बन गईं। अपनी छह साल की यात्रा के दौरान, उन्होंने आत्म-संदेह और असफलताओं का अनुभव किया, लेकिन उनकी दृढ़ता और कड़ी मेहनत सफल रही।

IAS Priyanka Goyal

प्रियंका ने अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट लोक प्रशासन में 292 अंकों के साथ सर्वोच्च अंक प्राप्त किए और फाइनल लिस्ट में, उन्होंने 193 के इंटरव्यू स्कोर सहित कुल 965 अंक प्राप्त किए। Success Story

प्रियंका के सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के कारण, प्रियंका गोयल ने इंस्टाग्राम पर 192K की बड़ी संख्या में फॉलोअर्स बना लिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News