मेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित
उमरड़ा स्थित स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन में आज छात्राओं के बीच मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक छात्राओं ने राजस्थानी एंव अरेबियन थीम पर नई-नई डिजाईनों में हाथों में मेहन्दी रचाकर सभी को आकर्ष
उमरड़ा स्थित स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन में आज छात्राओं के बीच मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक छात्राओं ने राजस्थानी एंव अरेबियन थीम पर नई-नई डिजाईनों में हाथों में मेहन्दी रचाकर सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती ईना राजक एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूर्वी तम्बोली थी जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष राजक ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रीमती वत्सला पाड़लिया ने बताया कि छात्राओं की राजस्थानी एवं अरेबियन थीम पर मेहन्दी प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमे चार सोसायटी की छात्राओं ने हिस्सा लिया। राजस्थानी वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः अंजली त्रिवेदी, मधु कुमावत, मीना कुमारी अरेबियन वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः प्रियंका सेन, आयुषि जैन, प्रमिला मेघवाल रहे। कार्यक्रम संचालन महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती रंजना भटनागर एवं पायल पानेरी ने किया।