कर्मठ शिक्षकों ने पाया विशिष्ट सम्मान
शिक्षक दिवस के उपलक्ष में राउमावि सविनाखेड़ा में लायन्स क्लबनीलांजना की ओर से उन शिक्षकों का विशिष्ट सम्मान किया गया, जिन्होंने बोर्ड कक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम दिया

शिक्षक दिवस के उपलक्ष में राउमावि सविनाखेड़ा में लायन्स क्लबनीलांजना की ओर से उन शिक्षकों का विशिष्ट सम्मान किया गया, जिन्होंने बोर्ड कक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम दिया।
इनमें ऋतु मारू, शिवप्रसाद जोशी, मधुबाला श्रीवास्तव, गिरीश त्रिवेदी, राबिया खान, बृज बिहारी गर्ग का विशिष्ट सम्मान किया गया। ऐसे छह शिक्षकों के साथ ही 32 अन्य शिक्षकों का सम्मान किया गया।
बच्चों में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। सांस्कृतिककार्यक्रमों के साथ ही 36 प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन राजेश खमेसरा थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य विष्णु भटनागर ने की। दिनेश कोठारी, सुनिल मारू, राजश्री सोमानी, सचिव प्रेरणा कोठारी, ऋतु मारू आदि मौजूद थे।