हरियाली अमावस्या मेला 2026: उदयपुर में 800 दुकानों की खुली नीलामी शुरू, पहले दिन निगम को 9 लाख की आय
Udaipur Times, Hariyali Amavasya Mela 2026: नगर निगम उदयपुर द्वारा आयोजित किए जाने वाले हरियाली अमावस्या मेले की तैयारियों के तहत मेले में लगने वाली दुकानों की खुली नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। मेले के लिए कुल 800 दुकानों की खुली नीलामी की जा रही है। नीलामी प्रक्रिया के पहले दिन करीब 225 दुकानों की नीलामी संपन्न हुई, जिससे नगर निगम को लगभग 9 लाख रुपये की राजस्व आय अर्जित हुई। Hariyali Amavasya Mela 2026
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि प्रसिद्ध हरियाली अमावस्या मेला आगामी 12 एवं 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों के साथ ही मनोरंजन एवं अन्य आकर्षण भी उपलब्ध रहेंगे। मेले को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। Hariyali Amavasya Mela 2026
दुकानों को लेकर शुरू हुई खुली नीलामी
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार दुकानों की खुली नीलामी प्रक्रिया में व्यापारियों एवं इच्छुक आवेदकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही नीलामी प्रक्रिया के पहले दिन लगभग 225 दुकानों का आवंटन किया गया। इससे निगम को करीब 9 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। शेष दुकानों के लिए खुली नीलामी प्रक्रिया आज बुधवार के दिन भी यथावत जारी रहेगी।नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है। मेले में अधिक से अधिक लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही दुकानदारों के लिए भी उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। Hariyali Amavasya Mela 2026
नीलामी प्रक्रिया के दौरान राजस्व अधिकारी नितीश भटनागर, लेखा अधिकारी बाबूलाल बंजारा, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप वैष्णव एवं घनश्याम गमेती सहित निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Hariyali Amavasya Mela 2026
