उदयपुर हरियाली अमावस्या मेले के झूले और स्टॉल की नीलामी 21 जुलाई को
Udaipur Times, Hariyali Amavasya Mela 2026: 20 जुलाई 2026। नगर निगम उदयपुर द्वारा 21 एवं 22 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले पारंपरिक हरियाली अमावस्या मेले की तैयारियां को लेकर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मेले में लगाए जाने वाले झूले एवं विभिन्न व्यापारिक स्टॉलों के आवंटन के लिए आज निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर खुली नीलामी आयोजित की जाएगी। यह नीलामी सहेलियों की बाड़ी स्थित मेला कार्यालय परिसर में निर्धारित समय पर संपन्न होगी।
Hariyali Amavasya Mela 2026
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मेले में झूले, मनोरंजन गतिविधियों तथा विभिन्न प्रकार के व्यापारिक स्टॉलों का आवंटन पूर्णतः पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप खुली बोली के माध्यम से किया जाएगा। आयुक्त ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों, झूला संचालकों तथा इच्छुक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में नीलामी में भाग लेने को लेकर अपील की है। Hariyali Amavasya Mela 2026
आयुक्त खन्ना के अनुसार नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में संतुलित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक व्यक्ति को अधिकतम दो स्टॉल ही आवंटित किए जाएंगे। यह व्यवस्था अधिकाधिक व्यापारियों को मेले में भागीदारी का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। Hariyali Amavasya Mela 2026
अन्य तैयारियां भी होंगी आरम्भ
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि हरियाली अमावस्या मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस मेले में शहर वासियों के साथ-साथ देसी एवं विदेशी पर्यटक भी अधिक संख्या में पहुंचते हैं, साथ ही यह मेला शहर के पारंपरिक मेले की पहचान भी रखता है इस कारण सभी व्यवस्था माकूल की जा रही है। Hariyali Amavasya Mela 2026
