हर्षमित्र सरूपरिया महावीर युवा मंच के महामंत्री मनोनीत

समग्र जैन समाज की संस्था महावीर युवा मंच की वर्ष 2021-2022 की कार्यकारिणी

 | 
harshmitr sarupariya

उदयपुर। समग्र जैन समाज की संस्था महावीर युवा मंच की वर्ष 2021-2022 की कार्यकारिणी में हर्षमित्र सरूपरिया को महामंत्री मनोनीत किया गया है जबकि मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर होंगे।

अध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, संजय नागौरी, मनोज मुणेत, तथा विक्रम भंडारी, मंत्री डी. के. मोगरा, नरेन्द्र जैन, राजेश जैन तथा सुनील पगारिया, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल, कार्यालय मंत्री कमल कावडिय़ा, सदस्य अजय मेहता, बसंत खिमावत, महेश कोठारी, जीवनसिंह पोरवाल, जयेश चंपावत, रमेश सिंघवी तथा सतीश पोरवाल होंगे। 

इसके अलावा परामर्शक मंडल में सर्वश्री आलोक पगारिया, अर्जुन खोखावत, अरविंद सरूपरिया, अशोक लोढ़ा, भगवती सुराणा, कुलदीप नाहर, डॉ. लोकेश जैन, मुकेश हिंगड़, नीरज सिंघवी, निर्मल पोखरना, राजेश चित्तौड़ा, डॉ. स्नेहदीप भाणावत होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News