Haryana : सिरसा जिले के गांव में दीवार गिरने से बड़ा दर्दनाक हादसा, मलबे में दबे 3 मजदूर

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार शाम को प्रदेश के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव गुडिया खेड़ा में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। गांव गुड़ियाखेड़ा में खेत में बनी ढाणी को जैक सिस्टम के सहारे ऊंचा उठाने के दौरान अचानक मकान की छत गिर गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 25 वर्षीय मजदूर मनोज की मौत हो गई।

Haryana : सिरसा जिले के गांव में दीवार गिरने से बड़ा दर्दनाक हादसा, मलबे में दबे 3 मजदूर

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5:50 बजे गांव चक्रपुर कदीम जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी मनोज पुत्र भगवान, सिद्धार्थ पुत्र सतवीर, विक्की पुत्र विजेंद्र और विनीत पुत्र मित्रपाल गांव गुड़ियाखेड़ा के रकबे में स्थित आत्माराम बिरडा की ढाणी में काम कर रहे थे। आत्माराम बिरडा ने खेत में बनी अपनी ढाणी को ऊंचा उठाने का काम ठेके पर दिया हुआ था। मजदूर जैक सिस्टम लगाकर मकान को ऊपर उठाने का कार्य कर रहे थे।

Haryana : सिरसा जिले के गांव में दीवार गिरने से बड़ा दर्दनाक हादसा, मलबे में दबे 3 मजदूर

अचानक गिर गई मकान की छत

काम के दौरान अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मनोज, सिद्धार्थ और विक्की मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबा हटाने का काम शुरू किया।

Haryana : सिरसा जिले के गांव में दीवार गिरने से बड़ा दर्दनाक हादसा, मलबे में दबे 3 मजदूर

दो मजदूरों को सुरक्षित निकाला

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सिद्धार्थ और विक्की को मलबे से बाहर निकाल लिया। दोनों को मामूली चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Haryana : सिरसा जिले के गांव में दीवार गिरने से बड़ा दर्दनाक हादसा, मलबे में दबे 3 मजदूर

देर शाम मिला मनोज का शव

हादसे के बाद मनोज का काफी देर तक कोई सुराग नहीं लगा। जिला प्रशासन और ग्रामीण लगातार जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटे रहे। करीब 7:55 बजे मनोज को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए शव को नागरिक अस्पताल सिरसा भेजा गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News