हरियाणा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) ने साइबर सिटी में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के तहत निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ न्यू कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण और ढांचों को ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के SDO और ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरके मोंगिया ने बताया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए अवैध निर्माण और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अभियान के तहत नगर निगम की कई टीमें पूरे गुरुग्राम में समानांतर रूप से कार्रवाई कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में भोंडसी सहित विभिन्न अनाधिकृत कॉलोनियों और मुख्य मार्गों से कुल 31 से अधिक अवैध ढांचों को ढहाया जा चुका है।
जैसा की अधिकारियों ने बताया कि न्यू कॉलोनी में कार्रवाई के बाद, निगम की टीम अब पूर्व विधायक स्वर्गीय राव महाबीर सिंह की कोठी वाले मार्ग से होते हुए सर्कुलर रोड की ओर बढ़ेगी। इसका उद्देश्य पूरे ओल्ड गुरुग्राम को अतिक्रमण से मुक्त कराना है।
