हरियाणा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोज़र
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर में नगर निगम ने अवैध कब्जों और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब आधा एकड़ निजी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई 50 झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट की धारा 261 के तहत की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि निजी अथवा सार्वजनिक भूमि पर बिना अनुमति किए गए किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बताया जा रहा है की यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट SDO शशिकांत के नेतृत्व में की गई। इस दौरान SDO विकास शर्मा, JE देवेंद्र कुमार, मंदीप और टेक्निकल सुपरवाइजर धीरज कुमार सहित नगर निगम की प्रवर्तन शाखा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया।
आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य आमजन को परेशानी देना नहीं है, बल्कि कानून का पालन सुनिश्चित करना है।
