Haryana : हरियाणा में XEN व SDO के बाद अब 5 JE सस्पेंड, जाने वजह ?

 | 
Haryana : हरियाणा में XEN व SDO के बाद अब 5 JE सस्पेंड, जाने वजह ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत में गोहाना में भालौठ ब्रांच नहर के पुनर्निर्माण कार्य में वास्तविक निर्माण से अधिक भुगतान किए जाने के मामले में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने गोहाना के 5 JE को भी सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार इससे पहले XEN प्रशांत कुमार और SDO प्रियव्रत को निलंबित किया जा चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक भालौठ ब्रांच नहर के पुनर्निर्माण के तहत नहर के किनारों के अंदरूनी हिस्से और तल को पुरानी ईंटों की की जगह कंक्रीट से बनाया जा रहा है। नहर के तल को पूरी तरह कंक्रीट का बनाए जाने का किसानों ने विरोध किया था। किसानों का कहना था कि इससे भूजल रिचार्ज प्रभावित होगा और आसपास के क्षेत्र में जलस्तर पर असर पड़ेगा। Haryana News

जानकारी के अनुसार नहर के तल को पूर्व की स्थिति में छोड़ने की मांग को लेकर किसानों ने 22 मई को निर्माण कार्य रुकवाकर धरना शुरू कर दिया था। करीब 15 दिन तक चले आंदोलन के बाद विभाग ने किसानों की मांग स्वीकार कर ली और छह जून को धरना समाप्त हुआ। किसानों के विरोध और शिकायतों के बाद विभाग ने पहले से किए गए निर्माण कार्य की जांच और पैमाइश करवाई। Haryana News

जांच में सामने आया कि मौके पर जितना कार्य हुआ था, अधिकारियों ने उसके मुकाबले अधिक हिस्से के बिल तैयार किए गए और उसी आधार पर निर्माण एजेंसी को भुगतान भी कर दिया गया। जांच सामने आया कि संबंधित JE द्वारा बिना पूर्ण कार्य हुए ही पैमाइश दर्ज कर बिल तैयार किए गए थे। मिली जानकारी के अनुसार इन बिलों को आगे बढ़ाकर एजेंसी को भुगतान जारी कर दिया गया। वास्तविक निर्माण और भुगतान में अंतर मिलने के बाद विभाग ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। मुख्यालय ने पहले एक्सईएन प्रशांत कुमार और SDO प्रियव्रत को निलंबित किया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक अब जांच में JE स्तर पर भी लापरवाही और अनियमितता सामने आने के बाद पांच जूनियर इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। Haryana News विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है और भुगतान प्रक्रिया में शामिल अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News