हरियाणा -पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच स्थगित ! बॉर्डर सील, 27 जुलाई तक धारा 163 लागू
Udaipur Times, Haryana-Punjab News : हरियाणा -पंजाब के किसानों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार का प्रस्तावित दिल्ली कूच और किसान घाट महापंचायत को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती तथा हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ हुई बैठक के बाद किसान लौट गए, जिससे दोनों बॉर्डरों पर ट्रैफिक भी सामान्य हो गया। Haryana-Punjab News
कुरुक्षेत्र पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा कर दिया। भारतीय किसान यूनियन ने बताया कि रिहाई और केंद्र सरकार से वार्ता कराने पर सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया गया। Haryana-Punjab News
मिली जानकारी के मुताबिक CJP के संसद घेराव के मद्देनजर हरियाणा के पंजाब, दिल्ली और यूपी से लगे बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी रही। कई जिलों में किसान नेताओं और CJP समर्थकों को नजरबंद या हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार अंबाला के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू है, जबकि कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर सुबह लंबा जाम लगा और जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया गया। Haryana-Punjab News
उधर, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया है। अस्पताल के बाहर पुलिसफोर्स तैनात की गई है।
