हरियाणा में 17 अगस्त को चरखी दादरी जिले में छुट्टी का ऐलान ! देखें आदेश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के सभी स्कूल 17 अगस्त को बंद रहने वाले है! आइए देखें शिक्षा विभाग का नया आदेश
चरखी दादरी जिले के स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश घोषित
जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी द्वारा आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को छुट्टी घोषित की गई है।
15 अगस्त 2026 को अनाज मंडी, चरखी दादरी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राज्यसभा सांसद एवं मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा शर्मा द्वारा जिले के सभी स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा की गई थी।
इसी घोषणा के अनुपालन में 17 अगस्त को चरखी दादरी जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे।
