हरियाणा में 4 टन बिजली तार चोरी मामले में 3 महिला आऱोपी गिरफ्तार, 2 लाख रुपये बरामद
Udaipur Times, Haryana News, जींद : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीआईए स्टाफ जींद ने बिजली सामान चौरी मामले में तीन और महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 लाख रुपये बरामद किया है।
गिरफ्तार महिला आरोपियों की पहचान मीना, अनीता उर्फ गुलाबो व रीना वासियान बुढा बाबा बस्ती भिवानी रोड जींद के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ जींद के इंचार्ज निरीक्षक यादवेंद्र सिंह ने बताया की पुलिस को शिकायतकर्ता अनिल वासी राजपुरा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका रामराये बस स्टैंड के पास बिजली का सामान रखने के गोदाम से करीब 4 टन सिल्वर की बिजली तार चोरी हो गई।
जिसकी शिकायत के आधार पर थाना सदर जींद चोरी के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच सीआईए स्टॉफ जींद को सौंप दी गई।
तकनीकी जांच व साक्ष के आधार पर सीआईए स्टाफ जींद की टीम ने तीन महिला आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जिनकी पूछताछ में मीना, अनीता उर्फ गुलाबो व रीना वासियान बुढा बाबा बस्ती का नाम सामने आया ।
दिनांक 06.09.2026 को सीआईए स्टॉफ जींद कि टीम ने तीन महिला आरोपी मीना, अनीता उर्फ गुलाबो व रीना वासियान बुढा बाबा बस्ती भिवानी रोड जींद को नियमानुसार गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर महिला आरोपी मीना से 65,000 रुपये, अनीता से 65,000 रुपये तथा रीना से 70,000 रुपये सहित कुल 2 लाख रुपये बरामद किए गए।
तीनों महिला आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है ।