Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा विधानसभा की अहम बैठकआज सुबह 11:00 बजे से विधानसभा भवन, चंडीगढ़ में होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में प्रश्नकाल और शून्यकाल के साथ-साथ विधायी कार्यों की लंबी सूची पर चर्चा और फैसले होंगे। इस सत्र के दौरान 11 महत्वपूर्ण विधेयक पेश, विचार और पारित किए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक अशोक कुमार अरोड़ा ने राजकीय विश्वविद्यालयों में कार्यरत संविदात्मक (कांट्रैक्ट) सहायकों और अंशकालिक (पार्ट-टाइम) प्रोफेसरों/लेक्चररों की नौकरी की सुनिश्चितता को लेकर ध्यानाकर्षण सूचना (संख्या-13) दी है। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी इस पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए प्रश्न लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिसे क्लब कर दिया गया है।
वहीं हरियाणा निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 2024, हरियाणा राज्य खेल संघ अधिनियम 2024, तथा गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड व हरियाणा जन तीव्र परिवहन निगम की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएंगी।
ये होंगे 11 विधेयक :
- हरियाणा विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026
- हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक, 2026
- हरियाणा ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026
- हरियाणा स्थानीय लेखा-परीक्षा विधेयक, 2026
- हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026
- हरियाणा राज्य महिला आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026
- हरियाणा माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026
- हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026
- हरियाणा राज्य भौतिक-चिकित्सा परिषद् (निरसन) विधेयक, 2026
- हरियाणा विधि अधिकारी (विनियोजन) संशोधन विधेयक, 2026
- हरियाणा कारबार का अधिकार विधेयक, 2026