हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, यहां से डायरेक्ट चेक करें परीक्षा परिणाम
HBSE 10th Result 2026, Haryana News : हरियाणा के 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा बोर्ड ने 10 वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज (14 मई) 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है। प्रदेश में इस बार बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 2 लाख 76 हजार 640 स्टूडेंट्स ने दसवीं का एग्जाम दिया है, जिनमें से 2 लाख 47 हजार 860 यानि 89.6% पास हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर हैवी ट्रैफिक शो कर रहा है। साथ ही लिखा आ रहा है- प्लीज ट्राई आफ्टर सम टाइम(कुछ देर में प्रयास करें)। HBSE 10th Result 2026
जानकारी के मुताबिक, वेबसाइट पर स्टूडेंट रिजल्ट देखने के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें। अब मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल ( एग्जाम टाइप-रेगूलर या प्राइवेट, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, पांच नंबर का कैप्चा) दर्ज करें, सबमिट पर क्लिक करें। रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा, सेव कर प्रिंट निकाल लें। HBSE 10th Result 2026
पिछली बार का रिजल्ट
मिली जानकारी के अनुसार, HBSE ने लास्ट ईयर 17 मई को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। उस दौरान रेगुलर स्टूडेंट्स का परिणाम 92.49 फीसदी और प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 73.08 फीसदी रहा था। HBSE 10th Result 2026
12वीं का रिजल्ट 84.67% रहा
जानकारी के मुताबिक, HBSE ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। जिसमें 84.67% स्टूडेंट्स पास हुए। स्टेट टॉपर्स के पहले तीन स्थानों पर चार लड़कियों ने कब्जा जमाया। HBSE 10th Result 2026 इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 2 लाख 42 हजार 856 छात्र बैठे, जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 पास हुए। 10 हजार 498 छात्र फेल हो गए।
