हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जाने पूरी डिटेल
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंड्री व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) सितंबर परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीष शर्मा ने बताया कि कंपार्टमेंट, आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन शुरू है। परीक्षा से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी 1000 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ सात से 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। Haryana News
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 18 से 22 अगस्त, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 23 से 27 अगस्त और 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 28 अगस्त से एक सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि सेकेंड्री और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) मार्च और जुलाई परीक्षा में उत्तीर्ण रहे लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी भी अतिरिक्त उत्तीर्ण श्रेणी के तहत निर्धारित अवधि में अपना पिछला अनुक्रमांक दर्ज कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
