हरियाणा बॉर्डर सील ! कई नेता हाउस अरेस्ट, सरकार ने 1 प्रिंसिपल को किया सस्पेंड ?

 | 
हरियाणा बॉर्डर सील ! कई नेता हाउस अरेस्ट, सरकार ने 1 प्रिंसिपल को किया सस्पेंड ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। CJP समर्थकों और किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए प्रदेश की बॉर्डर को सील कर दिया गया हैं। जानकारी के अनुसार कई जिलों में किसान नेताओं व CJP समर्थकों की धरपकड़ चल रही है। कई नेता हाउस अरेस्ट या डिटेन किए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक CJP जहां संसद घेराव की कोशिश कर रही है वहीं किसान संगठनों ने अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में देशव्यापी महापंचायत रखी है। हरियाणा के पंजाब, दिल्ली और यूपी से जुड़ी बॉर्डरों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। पंजाब से जुड़ा शंभू बॉर्डर बंद करके रूट डायवर्ट किया गया है। Haryana News

जानकारी के अनुसार हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना मंडी सरकारी स्कूल की छात्राओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर दी। जिसके बाद सरकार ने प्रिंसिपल नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News