हरियाणा में कैबिनेट मंत्री का बड़ा एक्शन, सिंचाई विभाग के एसडीओ को किया सस्पेंड

 | 
हरियाणा में कैबिनेट मंत्री का बड़ा एक्शन, सिंचाई विभाग के एसडीओ को किया सस्पेंड

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के फतेहाबाद में कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने की और मीटिंग में 14 मामलों की सुनवाई के दौरान 6 मामलों का निपटारा किया गया। तथा आठ मामलों को लंबित रखा गया।

इस मीटिंग में नहीं पहुंचने पर हिसार सिंचाई विभाग के एक्सईन को जारी किया जाएगा शोकोज नोटिस, वही फतेहाबाद सिंचाई विभाग के एसडीओ द्वारा स्टाफ से दुर्व्यवहार करने के चलते सस्पेंड करने के आदेश दिए गए।

प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ झाले को लेकर भी केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने रतिया नगर पालिका सचिव को फटकार लगाई, और कहा की सुधर जाओ नहीं तो खानी पड़ेगी जेल की हवा।

निजी प्लाट से बिजली केबल हटाने को लेकर भी कैबिनेट मंत्री ने मीटिंग के दौरान जारी किए अहम दिशा निर्देश।

फतेहाबाद के गांव दैयड में किसानों के लंबित पड़े बीमा क्लेम को लेकर भी कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को दिए 10 दिन में करवाई के आदेश।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News