हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Udaipur Times, Haryana Cabinet Meeting : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के मंत्रिमंडल की बैठक आज होने वाली है। ये बैठक दोपहर बाद 3 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल के मुख्य कमेटी रूम में होगी। इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख तय होने की संभावना है। माना जा रहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में बुलाया जा सकता है।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा?
कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सरकार मानसून सत्र में आधा दर्जन से ज्यादा विधेयक विधानसभा में पेश कर सकती है। इनमें प्रशासनिक सुधार, अलग-अलग विभागों के नियमों में बदलाव और जनहित से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।
इसके अलावा संबंधित विभागों के मंत्री इन विधेयकों के संशोधित ड्राफ्ट कैबिनेट के सामने रखेंगे। बैठक में इन पर चर्चा के बाद जरूरी बदलाव किए जाएंगे और विधेयकों को लास्ट रूप दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, 28 जुलाई को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में लंबित रखे गए 4 प्रस्तावों पर भी आज चर्चा हो सकती है।
