हरियाणा CET ग्रुप-D भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अब ऐसे होगा चयन ?

 | 
हरियाणा CET ग्रुप-D भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अब ऐसे होगा चयन ?

Udaipur Times, Haryana News, Haryana CET News : हरियाणा में CET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। HSSC ने CET ग्रुप-D भर्ती-2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार Online आवेदन प्रक्रिया कल यानि 19 जून 2026 से शुरू होने वाली है और 3 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन प्रक्रिया चलने वाली है। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है।

जानकारी के अनुसार आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का भी अवसर दिया है। चेयरमैन हिम्मत सिंह के अनुसार, उम्मीदवार 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा और Admit कार्ड जारी करने की तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी। खास बात यह है कि आरक्षित वर्गों BCA, BCB और EWS के लिए प्रमाण पत्र की शर्तें भी तय की गई है। Haryana News

सरकार ने एक माह पहले ही ग्रुप-D की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नया चयन मानदंड लागू किया था। मानव संसाधन विभाग की ओर बाकायदा गजट नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें  ग्रुप-D पदों पर भर्ती पूरी तरह कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के अंकों के आधार पर करने की घोषणा हुई थी।

देखें नोटिफिकेशन...

हरियाणा CET ग्रुप-D भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अब ऐसे होगा युवाओं का चयन ?

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News