हरियाणा CM फ्लाइंग-स्वास्थ्य विभाग की निजी अस्पताल में रेड, अस्पताल का दवाखाना सील
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार को हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली में CM फ्लाइंग , स्वास्थ्य विभाग व ड्रंग कंट्रोलर की टीम अचानक कोसली के गुडियानी रोड स्थित बिमला देवी चैरिटेबल एक निजी अस्पताल में छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार इस अचानक हुई कार्रवाई से अस्पताल में हड़कंप मच गया।
CM फ्लाइंग-स्वास्थ्य विभाग की इस रेड में मिली जानकारी के अनुसार जांच हुई और अस्पताल संचालिका मधु टीम के सामने अपनी डिग्री और रजिस्ट्रेशन पेश नहीं कर पाई। टीम को अस्पताल में उपरकण व दवाईयों की भी जांच की। जिसके बाद उपकरण और अस्पताल के दवाखाने को सील कर दिया। Haryana News
शिकायत के बाद की कार्रवाई
डॉ. विद्यासागर ने जानकारी देते हुए बताया है कि विभाग को बिमला देवी पेन क्लिनिक एवं गिट्टी थेरेपी सेंटर को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। Haryana News जिसके बाद CM फ्लाइंग और ड्रग कंट्रोलर के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की गई। जिसकी अगुवाई इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, डॉ. विद्यासागर और ड्रग कंट्रोलर रजनीश ने की।
