हरियाणा के CM ने दिवाली पर दिया पर बड़ा तोहफा, 52 लाख लोगों के खातों में डाले 4470 करोड़ रुपये
Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभ वितरित
चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन
धनतेरस, दीपावली और आने वाले सभी पावन पर्वों की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री
आज विभिन्न 21 योजनाओं के तहत 52 लाख 2183 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 4470 करोड़ 77 लाख रुपए जारी किए
आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किश्त जारी की- मुख्यमंत्री
10 लाख 59 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 222 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि डाली गई
इसे मिलाकर अब तक 13 किस्तों में 2689 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है
इस योजना का दूसरा चरण 17 सितंबर से हो चुका है शुरू
इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए वार्षिक आय सीमा को किया 1 लाख 80 हजार रुपए
आज विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1135 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि की वितरित
यह राशि सीधे 35 लाख 26 हजार 358 लाभार्थियों के खातों में डाली गई
हर घर हर गृहणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 6 लाख 5 हजार बहनों के बैंक खातों में सितंबर माह की 24 करोड़ 25 लाख रुपए की सब्सिडी भी डाली
आज जारी की गई राशि को मिलाकर कुल 404 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है
दयालु योजना के तहत 5429 परिवारों को 202 करोड़ 99 लाख रुपए की आर्थिक सहायता कर रहे हैं प्रदान
आज जारी की गई आर्थिक सहायता को मिलाकर 3682 करोड़ 83 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है
गांवों के विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त आयोग के तहत 2316 करोड रुपए का प्रावधान किया
राज्य वित्त आयोग अनुदान की पहली और दूसरी किस्त के तहत 1158 करोड रुपए की राशि जारी की
यह राशि 22 जिला परिषदों, 143 पंचायत समितियों और 6230 ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में डाली गई
शहरों के विकास के लिए राज्य वित्त आयोग योजना में 2754 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया
आज प्रदेश की नगरपालिकाओं को 1727 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि जारी की
16 अगस्त 2025 को कुरुक्षेत्र मैं शहद को भावांतर भरपाई योजना में शामिल करने की घोषणा की
इस योजना के तहत हमने शहद का संरक्षित मूल्य ₹120 प्रति किलोग्राम किया तय
आज हमने मधुमक्खी पालन को प्राकृतिक आपदाओं से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में कर लिया शामिल
अब मधुमक्खी पालकों को प्रति कॉलोनी और प्रति बॉक्स केवल ₹50 प्रीमियम देना होगा- मुख्यमंत्री
इस योजना के तहत मधुमक्खी पालक को 6 लाख 25 हजार रुपए तक बीमा क्लेम मिलेगा
प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3% बढ़ोतरी करने की घोषणा करता हूं
यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी
इससे महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 60% से बढ़कर 63% हो गई
इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के लगभग 2 लाख 78 हजार नियमित कर्मचारियों और करीब 2 लाख 60 पेंशन भोगियों को मिलेगा लाभ
प्रदेश में गत 29 सितंबर से 278 मंडियों में धान की खरीद शुरू कर दी गई है जो आगामी 15 नवंबर तक चलेगी
कॉमन धान की खरीद 2441 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान की खरीद 2461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है
मंडियों में 5 नवंबर तक 48 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई
इसमें से 43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है
अब तक 2 लाख 88 हजार 102 किसानों को 9 हज़ार 880 करोड रुपए की राशि जारी की जा चुकी है