हरियाणा के सीएम सैनी ने दो XEN को किया सस्पेंड, जाने इसकी बड़ी वजह ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के करनाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां जिला परिषद की 34 करोड़ रुपये की पांच मंजिला बिल्डिंग के निर्माण में कमी पाए जाने पर पंचायती राज विभाग के दो XEN को उनके पद से सस्पेंड कर दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पंचायती राज विभाग के तत्कालीन व वर्तमान में कैथल में तैनात परमिंद्र सिंह और करनाल में तैनात नारायण दत्त शर्मा शामिल हैं। CM ने मामले की जांच के लिए चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में जांच बैठाई है। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से जांच टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग का मुआयना किया। बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी पर भी कार्रवाई की तैयारी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, क्वालिटी कंट्रोल विंग की ओर से निर्माणाधीन भवन के कुछ पिलरों में तकनीकी कमी संबंधी तस्वीरें CM कार्यालय भेजी गई थीं। तस्वीरों में पिल्लरों टेढ़े दिखाई देने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तुरंत संज्ञान लिया और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। Haryana News
CM के आदेश के बाद XEN नारायणदत्त शर्मा और XEN परमिंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। निर्माण कार्य XEN नारायणदत्त शर्मा की निगरानी में चल रहा था। Haryana News करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस पांच मंजिला इमारत का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना है, लेकिन निर्माण के बीच ही बिल्डिंग के ढांचे पर सवाल उठ गए और बड़ी कार्रवाई हो गई।
