हरियाणा के CM सैनी आज इन परियोजनाओं की देंगें सौगात, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (29 मई) को हरियाणा वासियों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। CM सैनी पंचकूला से 'स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा' अभियान के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये की 9 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे। जैसा कि बताया जा रहा है इन परियोजनाओं में महिलाओं, ग्रामीण स्वास्थ्य और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करना शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार इस राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत CM सैनी और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव खुद पंचकूला में मौजूद रहेंगे। जहां वे मुख्य अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की इन नई पहलों की शुरुआत करेंगे। इसके साथ- साथ, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम में और कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद में मुख्य अतिथि के रूप में कमान संभालेंगे।
इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनका सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश में अब सीएचसी और पीएचसी स्तर पर भी ECG की सुविधा भी शुरू की जा रही है। जिसके लिए बड़ी संख्या में मशीनें खरीदी गई हैं व नर्सिंग आफिसर को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।
सौगातों से जुड़ी मुख्य बातें:
नारनौल -भिवानी को सौगात: महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज व राव तुलाराम अस्पताल (कोरियावास, नारनौल) में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर अत्याधुनिक फ्री डायलिसिस सेवा शुरू की गई है। इसके अलावा भिवानी में 3 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और 4 ब्लॉक सब हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा।
