हरियाणा के CM सैनी का कड़ा एक्शन, JE-ASI को दिए चार्जशीट करने के आदेश

 | 
हरियाणा के CM सैनी का कड़ा एक्शन, JE-ASI को दिए चार्जशीट करने के आदेश

Udaipur Times, Haryana news: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के CM सैनी आज 23 जुलाई को सिरसा दौरे के दौरान चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) सिरसा के ऑडिटोरियम हॉल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस) की मीटिंग में बिजली निगम के एक JE और रानियां थाना के ASI को चार्जशीट करने के आदेश दिए। इसके अलावा एक मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए। 18 शिकायतों पर सुनवाई हुई।

जानकारी के अनुसार, नीट को लेकर स्टूडेंट पर लाठीचार्ज के सवाल पर CM सैनी ने मीडिया को दिए बयान में कहा, हरियाणा में CET हुआ, जिसमें एक बच्चा, माता-पिता ने कोई शिकायत नहीं की है। हमारे यहां नीट का पेपर हुआ, हमने युवाओं को ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाई। 

 CM सैनी ने कहा - कांग्रेस पार्टी हो या इंडिया गठबंधन के ईर्द-गिर्द के लोग हो। युवाओं को भड़काने, झूठ बोलकर उनको बरगलाने का काम किया है। ये विपक्ष किया है और सरकार गंभीरता से युवाओं के साथ काम कर रही है। अगर कहीं इस प्रकार का घटनाक्रम हुआ है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उनके समय में युवाओं के साथ किस प्रकार का बर्ताव होता था, कितने पेपर लीक हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही विजन है युवाओं को सशक्त एवं मजबूत करना। युवाओं में विश्वास बहाली करना। ये विश्वास बहाली करने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News