हरियाणा के 13 जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान ! देखें कहां-कहां रहेंगे बंद ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के 13 जिलों में कल यानी सोमवार को स्कूल बंद रहने का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) ने 16 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी कर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की कल स्कूलों में छुट्टी रहने वाली है।
आदेश के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आदेश के मुताबिक, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, करनाल, हिसार, चरखी दादरी, हांसी, फरीदाबाद, नूंह, कैथल, रोहतक और झज्जर में स्कूल बंद रहने वाले है। Haryana News
निजी स्कूल भी रहेंगे बंद
मिली जानकारी के मुताबिक DEEO की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 अगस्त को बंद रहेंगे। Haryana News यानी यह अवकाश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा।
