Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सभी स्कूल 17 अगस्त को बंद रहने वाले है! आइए देखें शिक्षा विभाग का नया आदेश
फरीदाबाद में स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट
15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्कूल 17 अगस्त को रहेंगे बंद!
फरीदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के जिला या ब्लॉक स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी सरकारी एवं निजी स्कूल 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को बंद रहेंगे।
वहीं जिन सरकारी एवं निजी स्कूलों ने जिला/ब्लॉक स्तर के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग नहीं लिया है, वे अपने सामान्य समय अनुसार नियमित रूप से संचालित होंगे।
यानी सभी स्कूलों की छुट्टी नहीं है—केवल स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूल बंद रहेंगे।
