हरियाणा में बिजली कर्मियों के प्रमोशन को लेकर बड़ी अपडेट, विभाग ने जारी किया ये निर्देश

 | 
हरियाणा में बिजली कर्मियों के प्रमोशन को लेकर बड़ी अपडेट, विभाग ने जारी किया ये निर्देश 

Udaipur Times, DHBVN Transfer & Posting Update : हरियाणा के बिजली विभाग के कर्मियों के प्रमोशन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है । DHBVN कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण प्रमोशन अपडेट जारी की है, जिसमें ASSA से SSA पदोन्नति को लेकर DHBVN का अहम निर्देश जारी किया गया है। 

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN), हिसार द्वारा Memo No. Ch. 81/MISC./SA/ASSA/SSA/2025, दिनांक 28.09.2026 के माध्यम से वर्ष 2019 से पहले भर्ती हुए ASSA कर्मचारियों की SSA पद पर पदोन्नति से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।

क्या है निर्देश?

हरियाणा में बिजली कर्मियों के प्रमोशन को लेकर बड़ी अपडेट

गुरुग्राम एवं फरीदाबाद सर्किलों में SSA पदों की उपलब्धता कम होने के कारण, वर्ष 2019 से पहले भर्ती हुए शेष पात्र ASSA कर्मचारियों को नजदीकी/अन्य सर्किलों में उपलब्ध रिक्त SSA पदों के विरुद्ध पदोन्नत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित अधिकारियों को पात्र ASSA कर्मचारियों की सूची तैयार कर पदोन्नति की आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं।

पदोन्नति के बाद कर्मचारियों के दस्तावेज CE/HR & Admn., DHBVN, हिसार को आगे की पोस्टिंग संबंधी कार्रवाई के लिए भेजे जाने हैं।

यह आदेश प्रबंध निदेशक, DHBVN, हिसार की स्वीकृति से जारी किया गया है।

ASSA से SSA पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह महत्वपूर्ण विभागीय अपडेट है।

मेमो की शर्तों और पात्रता के अनुसार ही पदोन्नति प्रक्रिया लागू होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News